लोक रंगों से सराबोर उत्तरायणी मेला; सांस्कृतिक मंच पर दिखी पहाड़ की पहचान

बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। शुक्रवार की रात दो बजे तक फौजी ललित मोहन जोशी समेत अन्य कलाकारों ने धूम मचाई। कश्मीर बॉर्डर प्यारी मैं आफी लडूंन न होए उदास प्यारी छुट्टी घर ऊलो गीत ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि उत्तरायणी मेला धार्मिक, व्यापारिक तथा राजनैतिक मेला है। नुमाईशखेत में बने रंगमंच में ललित मोहन जोशी ने आज का दिना तू होली घरपना, उत्तरायणी में रेनू मेरी बागश्यरा, टक-टका-टक कमला बाटुई लगैये, ओ मेरी चंदा, ओ मेरी चकोरा गीत से दर्शकों को नाचने को मजबूर कर दिया। लोक गायिका हेमा नेगी ने जागी नंदा समेत कई गीत गाए। कॉमेडियन गणेश बिष्ट ने भी लोगों को अपने अंदाज में गुदगुदाया। संचालन अजय चंदोला ने किया। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेले में पहाड़ की संस्कृति की बयार बह रही है। लोग अपने कलाकारों को सुनने के लिए दूर-दराज से पहुंच रहे हैं। इस मौके पर विक्रम शाही, लक्ष्मण देव, रघुवीर दफौटी, हरीश सोनी, दीपक खेतवाल आदि मौजूद रहे। 

कपकोट-भराड़ी में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले के दौरान स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति ने मेले को जीवंत बना दिया। स्थानीय कलाकारों ने लोकगायक मनोहर आर्या थल पिथौरागढ़ से बॉलीवुड सिंगर मयंक जोशी सिल्कानी, ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर सजीव कर दिया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों पर तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह बढ़ाया। उत्तरायणी कौतिक में स्थानीय कलाकारों की भागीदारी मेले का मुख्य आकर्षण बनी रही।

  इस अवसर पर हरिश ऐठानी दयाल सिंह ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी विधायक सुरेश गढ़िया अधिशासी अभियंता बलवंत सिंह रावत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चम्पा आर्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर लाल आर्य दीपक गढ़िया पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी सभासद रेखा कुंवर, मेहमान कपकोटी, ओम प्रकाश ऐठानी सभासद दीपक ऐठानी, गिरीश जोशी, आदि मौजूद थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments