उत्तरकाशी में 36वें सड़क सुरक्षा माह का जोरदार आयोजन

माघ मेले में यातायात पुलिस, परिवहन एवं रेडक्रॉस ने दी नियमों व प्राथमिक उपचार की जानकारी

उत्तरकाशी। सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चल रहे 36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

मंगलवार 21 जनवरी 2026 को एआरटीओ सुवर्णा नौटियाल, यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफाल तथा रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एमपी जोशी के नेतृत्व में यातायात पुलिस, एआरटीओ व रेडक्रॉस की संयुक्त टीम ने रामलीला मैदान में आयोजित माघ मेला (बाडाहाट कू थौलू) में पहुंचकर मेलार्थियों, वाहन चालकों व राहगीरों को यातायात नियमों तथा प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी।

रेडक्रॉस टीम ने लोगों को वाहन सावधानीपूर्वक चलाने, सड़क पर अन्य राहगीरों व मवेशियों का ध्यान रखने का उपदेश दिया। टीम ने डेमो देकर प्राथमिक उपचार की तकनीकें व सावधानियां भी सिखाईं।

वहीं, यातायात पुलिस व एआरटीओ की टीम ने शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया न चलाने, ओवरस्पीडिंग व तीन सवारी से बचने जैसे नियमों पर जोर दिया। टीम ने रोड सेफ्टी पम्फलेट बांटे तथा गुड समेरिटन कानून की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए प्रोत्साहित किया। इससे सड़क सुरक्षा व जीवन रक्षा का संदेश सभी को मिला।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments