देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में VVIP का पता लगाने के लिए CBI जांच की सिफारिश को दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन केंद्र से कोई हरी झंडी नहीं मिली। एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सवाल किया है।
9 जनवरी को सीएम ने घोषणा की थी कि अंकिता के माता-पिता की इच्छा के अनुरूप राज्य सरकार केंद्र को CBI जांच की संस्तुति भेजेगी। लेकिन आज तक स्पष्ट नहीं हुआ कि केंद्र ने इसे स्वीकार किया या नहीं। धस्माना ने पूछा, “बीते बुधवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में थे और सीएम उनके साथ। क्या उनसे CBI जांच न्यायिक देखरेख में तत्काल शुरू कराने पर बात हुई?”
धस्माना ने कहा, “प्रदेश अंकिता मामले में VVIP की गिरफ्तारी और कार्रवाई के लिए बेचैन है, लेकिन BJP सरकार बहानों से मुद्दा भटका रही है। जन आंदोलन के दबाव में पत्र लिखा, फिर खामोश। यदि शीघ्र CBI जांच के आदेश न आए, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।”

Recent Comments