डिग्री के साथ मिला ‘उद्यमिता’ का मंत्र: राज्यपाल ने श्री देव सुमन विवि के छात्रों को किया सम्मानित

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में 21,664 छात्रों को डिग्री प्रदान करते हुए उन्होंने टॉपर्स को स्वर्ण पदक भेंट किए और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।

राज्यपाल ने अतिथि गृह, टाइप-5 आवास व बहुउद्देशीय भवन का भी उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि छात्रों की सफलता से अधिक उनकी उपलब्धि माता-पिता व शिक्षकों के चेहरे पर झलकती है, जो समाज की सच्ची जीत है। उन्होंने युवा पीढ़ी को 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने का आह्वान किया।

स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि कठिन परिश्रम व अनुशासन ही पदक दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नौकरीखोर न बनकर उद्यमी व नवाचारी बनने को कहा। विश्वविद्यालय की शोध उपलब्धियों, पेटेंट व एलुमनाई नेटवर्क की सराहना की।

उन्होंने प्राचीन संस्कृति को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर बल दिया और “एकता में शक्ति” को भारत की पहचान बताया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नवाचारों पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. एन के जोशी ने उपलब्धियां गिनाईं। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments