रूडकी । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने AccelESG इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ नवाचार, स्टार्टअप्स और वैश्विक प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने के लिए रणनीतिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया जैसी राष्ट्रीय पहलों को सशक्त बनाएगी।
इस MoU से डीप-टेक नवाचार, स्टार्टअप मेंटरिंग, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, क्षमता निर्माण और बाजार-उन्मुख अनुसंधान को गति मिलेगी। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत के मार्गदर्शन में हुई इस पहल से छात्रों व शोधकर्ताओं को उद्योग नेटवर्क, वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और वाणिज्यीकरण समर्थन मिलेगा।
AccelESG के सीईओ संजय कॉमेरा ने कहा, “यह साझेदारी अनुसंधान-आधारित विचारों को स्केलेबल प्रौद्योगिकियों में बदलने की प्रक्रिया को तेज करेगी।” संयुक्त गतिविधियों में स्टार्टअप त्वरण कार्यक्रम, नवाचार चुनौतियां, मेंटरशिप और सहयोगी अनुसंधान शामिल होंगे।
यह सहयोग मेक इन इंडिया व डिजिटल इंडिया के अनुरूप सतत विकास को बढ़ावा देगा, जिससे अकादमिक नवाचार समाज व अर्थव्यवस्था तक पहुंचेगा।

Recent Comments