गांधी पार्क में सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गायन में सीएम धामी सहभागी

देहरादून। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देहरादून के गांधी पार्क में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम ने राष्ट्रभक्ति, एकता और संविधान की सांस्कृतिक महत्ता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने संबोधन में जनसमूह को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक रहा, जिसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने रचा और रवींद्रनाथ टैगोर ने संगीतबद्ध किया। यह माँ भारती के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जो हृदयों को एकजुट करता है। भारत विकास परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम को मजबूत करते हैं।

सीएम धामी ने संविधान को केवल कानून नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया। स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान सभा सदस्यों और वीर जवानों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि विविधता के बावजूद भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसे कदमों से विकास को गति मिली है।

उत्तराखंड के विकास पर सीएम का जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने घोषणाओं को धरातल पर उतारा है। सख्त भू-कानून, समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून लागू किए गए। 11,000 एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण मुक्त हुई। पिछले साढ़े चार वर्षों में 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। राज्य गठन के बाद अर्थव्यवस्था 26 गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय 17 गुना। 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज, एसडीजी इंडेक्स-2023-24 में उत्तराखंड प्रथम।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सीएम ने देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments