ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर एडीजी मुरुगेशन के खिलाफ मोर्चा ने बोला हल्ला

जन संघर्ष मोर्चा ने किया तहसील घेराव, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

देहरादून, विकासनगर। प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के मद्देनजर जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वी. मुरुगेशन के खिलाब जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील परिसर में घेराव प्रदर्शन कर उन्होंने एडीजी मुरुगेशन को ‘ऑफिस की शोभा बढ़ाने वाला’ और ‘नाकाम’ बताया।

नेगी ने आरोप लगाया कि एडीजी मुरुगेशन की निकम्मी कार्यशैली और लापरवाही के कारण प्रदेश में माफियाओं और अवैध कारोबारियों का साम्राज्य स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा, “आज बदमाशों से ज्यादा लोग पुलिसिया लूट-खसोट और आतंक से डर रहे हैं। लोग पुलिस की कार्यशैली से तंग आकर आत्महत्या तक करने लगे हैं।”

नेगी ने कहा कि प्रदेश भर में दिनदहाड़े हो रही वारदातों और बढ़ते अवैध कारोबार के लिए एडीजी का पुलिस पर नियंत्रण न होना जिम्मेदार है। उन्होंने हाल में एक निलंबित दरोगा की लीक हुई एसीआर का मुद्दा भी उठाया और पूछा कि इसकी जिम्मेदारी किसकी है।

नेगी ने तंज कसते हुए कहा, “इनको एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर के बजाय ‘एडीजी, वीआईपी ट्रीटमेंट’ बनाया जाना चाहिए।” उन्होंने चाइनीस मांझा और नशे के बढ़ते कारोबार पर भी सवाल उठाए।

प्रदर्शन के बाद मोर्चा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विनोद कुमार को सौंपा और चेतावनी दी कि यह मामला सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा।

इस प्रदर्शन में मोर्चा के महासचिव आकाश पंवार सहित विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, राम सिंह तोमर, मुजीबरहमान सलीम, हाजी असद, सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments