दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान, बिछड़े बच्चे को परिवार से मिलाया

देहरादून, सेलाकुई । आज थाना सेलाकुई क्षेत्र में एक 03 वर्षीय बालक लावारिस हालत में मिला, जिसे दून पुलिस ने तत्परता से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बच्चा सेलाकुई बाजार में अकेला घूम रहा था। जब उसे पुलिस ने देखा, तो सुरक्षा की दृष्टि से उसे थाने लाया गया। बच्चों से प्रेमपूर्वक बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चा अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया।

पुलिस ने बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुपों और स्थानीय लोगों की मदद ली। इसके परिणामस्वरूप, बच्चे के परिजनों को खोज निकाला गया, जो उस क्षेत्र में मजदूरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते घर से दूर निकल गया था।

बच्चे की सकुशल बरामदगी पर उसके परिजनों ने दून पुलिस की प्रशंसा की और पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया। दून पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वह हमेशा नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए तत्पर है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments