उत्तराखंड: बीरोंखाल में जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना का यूनिट कार्यालय भवन उद्घाटित

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड शासन की जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत विकासखंड बीरोंखाल में यूनिट कार्यालय भवन का बुधवार को विधिवत उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के माननीय मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

विशिष्ट अतिथि कहकशां नसीम की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा, “जलवायु परिवर्तन के दौर में बारानी कृषि को मजबूत बनाना जरूरी है। यह परियोजना किसानों की आय दोगुनी करने, जल संरक्षण बढ़ाने और सतत कृषि विकास में मील का पत्थर साबित होगी।”

जलागम प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी— दिलीप जावलकर (आईएएस, सचिव), डॉ. डी.एस. रावत एवं अजय कुमार (उप निदेशक)—ने परियोजना के उद्देश्यों, क्षेत्रीय लाभों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने इसे किसानों व ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए वरदान बताया। यह कार्यालय भवन परियोजना क्रियान्वयन, तकनीकी समन्वय और किसानों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments