एसएसपी सर्वेश पंवार द्वारा किया गया थाना सतपुली का वार्षिक निरीक्षण।

थाना कार्यप्रणाली, शस्त्रागार, अभिलेख, मालखाना एवं जनसंपर्क व्यवस्था का किया गया गहन निरीक्षण।

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा थाना सतपुली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम महोदय द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार करते हुए गार्द का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत थाना कार्यालय, अभिलेखागार, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस शाखा, बैरक, परिसर की स्वच्छता एवं संपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में संधारित समस्त रजिस्टरों एवं अभिलेखों को उच्चकोटि, सुव्यवस्थित एवं पूर्णतः अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। अपराधों से संबंधित अनावश्यक माल थाने में न रखे जाने, जिन प्रकरणों में न्यायालयीय निर्णय पारित हो चुका है उनमें शत-प्रतिशत माल निस्तारण सुनिश्चित करने, निष्प्रयोज्य वाहनों एवं अनुपयोगी सामग्री का शीघ्र निस्तारण करने तथा संपत्ति रजिस्टर में सभी प्रविष्टियों को स्पष्ट एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप अद्यावधिक करने के निर्देश भी दिए गए।

शस्त्रागार निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं सुरक्षित रखरखाव पर विशेष बल देते हुए पुलिस कर्मियों से शस्त्राभ्यास कराया गया, जिसमें शस्त्रों को खोलने-जोड़ने तथा उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। समय-समय पर शस्त्राभ्यास आयोजित किए जाने हेतु थानाध्यक्ष सतपुली को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों पर की जा रही प्रविष्टियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लंबित शिकायती प्रार्थना-पत्रों का निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आमजन को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, साइबर अपराधों, नशे के दुष्परिणामों आदि के संबंध में नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाने, थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने तथा बढ़ते नशे के प्रचलन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कार्मिकों को जनता के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा बीट आरक्षियों को अपने बीट क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी रखते हुए आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सतपुली में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित निर्देश प्रदान किए गए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments