किसानों को महीनों से यूरिया खाद न मिलने पर कृषि मंत्री पर जन संघर्ष मोर्चा का हमला: ‘गैर-जिम्मेदार, पद छोड़ दें!’

देहरादून,विकासनगर । प्रदेश के किसानों को महीनों से यूरिया खाद न मिलने की देरी पर जन संघर्ष मोर्चा ने कृषि मंत्री गणेश जोशी पर तीखा प्रहार किया है। मोर्चा अध्यक्ष व जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि मंत्री का ध्यान किसानों की पीड़ा पर बिल्कुल नहीं है। सहकारी समितियों में अब खाद आने लगी है, लेकिन खुले बाजार में कई महीनों से यूरिया उपलब्ध नहीं। दिसंबर तक मिलनी वाली खाद जनवरी अंत तक नहीं पहुंची, जिससे सक्षम किसान भी परेशान हैं। अब शुरू हुई आपूर्ति भी नाकाफी है—ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही।

नेगी ने कहा, “वर्षा की देरी से पहले ही किसान परेशान थे, ऊपर से समय पर खाद न मिलने से मुश्किलें दोगुनी हो गईं। गरीब किसान सब्सिडी वाली या उधार खाद पर निर्भर हैं, लेकिन मंत्री के ‘काले कारनामों’ से फुर्सत नहीं। आखिर वे क्या कर रहे हैं? ऐसे भ्रष्ट व गैर-जिम्मेदार मंत्री का पद पर बने रहना उचित नहीं!” मोर्चा ने मंत्री से देरी का सबब मांगते हुए कहा कि जल्द ही मामला सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

पत्रकार वार्ता में मोर्चा नेता प्रमोद शर्मा व दरबान सिंह असवाल उपस्थित रहे। किसान संगठनों ने भी इस देरी पर नाराजगी जताई है, जबकि सरकार ने खाद आपूर्ति बढ़ाने का दावा किया है। मोर्चा चेतावनी दी कि किसानों का दर्द न सुना गया तो आंदोलन तेज होगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments