कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हिमालयन कल्चलरल सेंटर में रंगकर्मियों को दिया सम्मान

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में आयोजित 25वें भारत रंग महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। यह चार दिवसीय कार्यक्रम 12 से 15 फरवरी तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली एवं संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कोशा आर्टस थिएटर, नेपाल के कलाकार निर्देशक उमेश तमांग की भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सांस्कृतिक केन्द्र हमारी गौरवशाली परम्पराओं एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संवर्द्धन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत रंग महोत्सव में लोक सांस्कृतिक आयामों के साथ-साथ देश-विदेश में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने वाले ख्यातिलब्ध नाट्यकर्मी प्रतिभाग कर रहे हैं।

मंत्री जोशी ने कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित यह केन्द्र राज्य की समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं का प्रमाण है, जो हमारी ऐतिहासिक धरोहर और लुप्त होती विधाओं को भावी पीढ़ी के लिए संजोए रखने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राज्य स्तरीय सांस्कृतिक आयोजनों से प्रदेश की लोक संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने में सफलता मिल रही है और देश के ख्यातिलब्ध कलाकारों की प्रतिभा को देखने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे सभी रंगकर्मियों, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत, विष्णु प्रसाद गुप्ता, वाई.बी. थापा, प्रभा थापा, अपर सचिव प्रदीप जोशी, उप निदेशक संस्कृति आशीष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments