16 फरवरी को भाजपा सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का बजेगा बिगुल – सूर्यकांत धस्माना

प्रेमनगर में कांग्रेस का महिला सुरक्षा एवं सम्मान सम्मेलन

उत्तराखंड में भाजपा शासनकाल में महिलाओं की जान सुरक्षित ना सम्मान
देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राज में ना तो महिलाओं की जान सुरक्षित है और ना ही उनका सम्मान यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेमनगर में आयोजित महिला सुरक्षा एवं सम्मान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक फर्जी जुमला साबित हुआ क्योंकि पिछले नौ वर्षों के भाजपा शासन काल में महिलाओं के खिलाफ जिस प्रकार से हिंसा के मामलों में वृद्धि हुई उससे आज पूरे देश के हिमालयी राज्यों में महिला अपराधों के मामले में उत्तराखंड पहले पायदान पर खड़ा है और सबसे अफसोसनाक बात यह है कि महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाओं में बड़ी संख्या में अपराधी सत्ताधारी दल के या तो पदाधिकारी व दायित्वधारी हैं या भाजपा का संरक्षण प्राप्त हैं।

श्री धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में आज तक पुलिस हत्याकांड के पीछे वीवीआईपी का पता नहीं लगा पाई और उसे बचाने के लिए भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में राज्य की मातृ शक्ति का बड़ा योगदान रहा और महिलाओं ने राज्य निर्माण आंदोलन में सीने पर गोलियां खाई किन्तु आज वही मातृ शक्ति अंकिता भंडारी की हत्या व उसकी हत्या के पीछे शामिल वीआईपी का पता लगाने के लिए सड़कों पर उतरी हुई हैं लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। श्री धस्माना ने कहा कि आगामी १६ फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ता राजधानी देहरादून में सड़कों पर उतर कर व लोकभवन का घेराव करेंगे और भाजपा सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का बिगुल फूंकेगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में ना केवल महिलाओं की जान व सम्मान खतरे में हैं बल्कि उनकी रसोई और उनके गहने भी खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि आज महंगाई ने हर आम नागरिक को परेशान किया हुआ है और अनाज,खाने के तेल घी दूध, रसोई गैस सब कुछ महंगे हो रक्खे हैं और किसी भी आम नागरिक के घर में बेटी का विवाह हो वो उसको सोने की एक नथ मांग टीका व मंगल सूत्र भेंट नहीं दे सकता क्योंकि सोने चांदी की कीमतें कल्पना से बाहर हो चुकी हैं। डाक्टर गोगी ने कहा कि अब सभी समस्याओं का एक मात्र समाधान भाजपा भगाओ उत्तराखंड बचाओ रह गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुशीला शर्मा ने कहा कि आगामी १६ फरवरी की रैली में महिलाओं की भागीदारी ऐतिहासिक रहेगी व प्रदेश के कोने कोने से महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में परेड ग्राउंड से लोकभवन कूच करेंगे। सम्मेलन में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित खन्ना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष नागपाल, श्रीमती बीना शर्मा ,श्रीमती संगीता शासन, श्रीमती बसंती, खुशी,ममता,रीना , संजना, किरण व बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments