दून पुलिस ने सुलझाई गुमशुदा युवक की हत्या: टैक्सी चालक गिरफ्तार, शव जंगल से बरामद

देहरादून, 17 फरवरी। एसएसपी दून के नेतृत्व में थाना बसंत विहार पुलिस ने नौ फरवरी से लापता दिगंबर धीमान (28) की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने शव ठिकाने लगाने वाले टैक्सी चालक राजनंदन को गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपी की निशानदेही पर श्यामपुर के चिडियापुर जंगल से सड़ा शव बरामद किया।
दिगंबर शास्त्री नगर बसंत विहार का रहने वाला था। नौ फरवरी को वह कोर्ट तारीख के बाद घर लौटने का कहकर निकला था, लेकिन गायब हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल सीडीआर विश्लेषण व मुखबिरों से तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि दिगंबर के नशेड़ी साथी भी उसी रात से गायब हैं। पूछताछ में उनके परिजनों ने बताया कि हेमंत सेमवाल के रेसकोर्स सी-ब्लाक कमरे से सभी टैक्सी से एक साथ गए थे।

सीसीटीवी फुटेज व सुरागरसी से संदिग्ध टैक्सी स्विफ्ट डिजायर (यूके-07-टीबी-3478) का पता चला। चालक राजनंदन पुत्र मनमोहन ठाकुर (न्यू पटेलनगर) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसने कबूल किया कि नौ फरवरी रात हेमंत सेमवाल व साथियों ने शव को कम्बल में लपेटकर टैक्सी से चिडियापुर जंगल ले जाकर रेत में दबाया। रास्ते में उन्होंने बताया कि शराब के नशे में विवाद के दौरान बेसबॉल बैट से सिर पर चोट लगने से दिगंबर की मौत हो गई।

दिगंबर के खिलाफ थाना बसंत विहार में मु0अ0स0 93/21 (363/376 आईपीसी व 5(ट)/6 पॉक्सो) दर्ज था। पुलिस ने टैक्सी जब्त कर राजनंदन को गिरफ्तार किया। हत्या के मुख्य आरोपी हेमंत सेमवाल व अन्य फरारों की तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments