STF की बड़ी सफलता: वर्ष 2026 में उत्तराखण्ड राज्य में अब तक की सबसे बडी नशीली दवाओं की खेप बरामद

देहरादून : उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुमाऊं यूनिट ने ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर संयुक्त छापेमारी कर मालिक को गिरफ्तार किया। मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित अवैध नशीली दवाओं के कारोबार से वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद हुई, जो मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF अजय सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक आरबी चमोला के नेतृत्व में निरीक्षक विकास चौधरी की टीम ने 2 मार्च 2026 को ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि शर्मा व कोतवाली गदरपुर पुलिस के सहयोग से कुमार मेडिकल हॉल पर छापा मारा। स्टोर स्वामी राजकुमार (53 वर्ष, पुत्र बनवारी लाल, वार्ड नं. 1, गदरपुर) के कब्जे से 9416 डाइसाइक्लोमाइन एचसीआई, ट्रामाडोल एचसीआई व एसीटामिनोफेन कैप्सूल, 1300 अल्प्राजोलम टैबलेट (0.5 एमजी) तथा 51 कोडीन फॉस्फेट व ट्राइप्रोलिडाइन हाइड्रोक्लोराइड कफ सीरप जब्त किए गए। व्यवसायिक मात्रा पाए जाने पर NDPS एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बरामदगी को राज्य में नशा तस्करी पर प्रभावी प्रहार बताया तथा जनता से नशे से दूरी बनाने और तस्करी की सूचना STF या स्थानीय थाने को देने की अपील की। संपर्क: 0135-2656202, 9412029536। STF ने स्पष्ट किया कि ड्रग्स-फ्री अभियान के तहत ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।

सहभागी टीमें: STF: निरीक्षक विकास चौधरी, उ.नि. विपिन चंद्र जोशी, उ.नि. कृष्ण गोपाल मठपाल, का. जीतेंद्र कुमार, ओपी किशन चंद्र। ड्रग्स इंस्पेक्टर: निधि शर्मा। कोतवाली गदरपुर: उ.नि. नरेश चंद्र पंत, का. दिनेश रावत, का. दिनेश विष्ट।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments