होली पर शांति, सुरक्षा और सतर्कता — पौड़ी पुलिस का सख्त पहरा

पौड़ी गढ़वाल: होली पर्व की तैयारियों के बीच, पौड़ी पुलिस ने जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाए रखने के लिए पूर्णतः अलर्ट मोड में रहने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में कोतवाली श्रीनगर में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर, श्री अनुज कुमार ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं मर्यादित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए उन्हें सतर्कता, संयम और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

ब्रीफिंग के पश्चात, क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कस्बा श्रीनगर में एक पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना था कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी क्रम में, कोटद्वार और थाना लक्ष्णझूला में भी पुलिस बल की सतर्क पहरेदारी के बीच प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर सघन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की सक्रियता और निरंतर मौजूदगी से नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

पुलिस की अपील:
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पावन पर्व है। रंगों की खुशियों को शांति, मर्यादा और जिम्मेदारी के साथ मनाने की सलाह दी गई है। हुड़दंग, नशाखोरी, अवैध गतिविधियों और शांति भंग करने वाले कृत्यों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पौड़ी पुलिस की इस तत्परता से उम्मीद की जा रही है कि इस साल की होली शांति और भाईचारे के साथ मनाई जाएगी, जिससे कि सभी के चेहरे पर खुशियों की चमक बनी रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments