थानो में धार्मिक स्थल पर रार: हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोर्स तैनात

देहरादून,जौलीग्रांट। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने तक जुलूस निकालकर अपने आक्रोश का इजहार किया और धरना दिया।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि उन्होंने थाना क्षेत्र में स्थित इस विवादित धार्मिक स्थल के संबंध में प्रशासन से शिकायत की थी। उनके अनुसार, शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए विवादित निर्माण के एक हिस्से को सील कर दिया था, लेकिन दूसरे हिस्से को यथावत छोड़ दिया गया, जिससे उनमें आक्रोश है।

यह पहला मौका नहीं है जब यह मुद्दा उबला है। पिछले मंगलवार को भी विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता यहां एकत्र हुए थे और उन्होंने विवादित धार्मिक स्थल की ओर बढ़ने का प्रयास किया था। उस समय पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था।

आज भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रदर्शनकारियों को विवादित स्थल की ओर जाने से रोकने के लिए कड़ी बैरिकेडिंग की गई है। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरत रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments