​सड़कों पर ‘सुपर कॉप’ की दस्तक: होली के हुड़दंगियों पर IG राजीव स्वरूप की पैनी नज़र!

देहरादून/गढ़वाल: होली के रंगों में कहीं कोई गड़बड़ न हो, इसको लेकर गढ़वाल परिक्षेत्र की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने खुद मोर्चा संभालते हुए क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और हुड़दंगियों पर लगाम कसने के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए।

पुलिस प्रशासन ने शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में जवान तैनात कर दिए हैं। आईजी स्वरूप ने सभी जिला प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि त्योहार सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जाए। किसी भी तरह की गुंडागर्दी या असामाजिक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

आईजी ने स्पष्ट कहा कि  होली खुशियों का त्योहार है, इसे बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि हर परिवार बिना भय के त्योहार का आनंद ले सके।आम जनमानस से अपील है कि वे सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से होली मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ।

खाकी का पहरा इस बार इतना मजबूत है कि आपकी होली वाकई निराली और सुरक्षित रहेगी!

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments