अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परेड ग्राउंड में महिला एथलेटिक्स व फन एक्टिविटी, रजिस्ट्रेशन mybharat.gov.in पर

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को परेड ग्राउंड, देहरादून में महिला एथलेटिक्स एवं फन एक्टिविटी कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से प्रारम्भ होगा और इसे युवा मामलों व खेल मंत्रालय की इकाई माय भारत देहरादून तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए तीन आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं: 13 वर्ष तक, 13 से 18 वर्ष, तथा 18 वर्ष से अधिक। प्रत्येक आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा फन एक्टिविटी के अंतर्गत रस्साकशी प्रतियोगिता भी कराई जाएगी।

राज्य में यह मेगा इवेंट मुख्य रूप से देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में आयोजित किया जा रहा है। यहां परेड ग्राउंड में प्रतियोगिताएं होंगी। उपनिदेशक माय भारत देहरादून मोनिका नांदल ने बताया कि हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों को mybharat.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।सभी स्पर्धाओं में विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और माय भारत की इस पहल के तहत 8 मार्च को पूरे देश में 250 स्थानों पर एक साथ प्रतियोगिताएं होंगी। उम्मीद है कि एक ही दिन में रिकॉर्ड 2,50,000 महिलाएं ट्रैक पर उतरेंगी। हर आयोजन स्थल पर पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था के लिए 5 तकनीकी अधिकारी, 10 स्वयंसेवक (वॉलंटियर), एक प्रतियोगिता प्रबंधक, एक पूर्व चैंपियन एथलीट (PCA) और जिला युवा अधिकारी की तैनाती की जाएगी।

मोनीयका नांदल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य खेल, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाना है और उन्होंने सभी महिलाओं व बालिकाओं से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments