देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रायपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने मोती बाजार, सब्जी मंडी, मन्नुगंज और खुड़बुड़ा मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में दुकानों के बाहर फड़, ठेली और रेडी लगाकर यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई की।
अभियान के दौरान 13 फड़-ठेली संचालकों और दुकानदारों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान किया गया। कुल ₹3250 का संयोजन शुल्क वसूलते हुए मौके से अतिक्रमण हटवाया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। रायपुर पुलिस का यह अभियान अस्थाई अतिक्रमण रोकने के लिए लगातार जारी रहेगा।



Recent Comments