आईटीआई बडकोट मे पुलिस द्वारा प्रशिक्षुओं को पढाया गया महिला सुरक्षा तथा साइबर का पाठ।

उत्तरकाशी।महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन मे संचालित अभियान “अभया” तथा “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा जोत सिंह रंवाल्टा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बडकोट में जनजागरुकता कार्याक्रम आयोजित कर प्रशिक्षुओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध के प्रति सजग किया गया।

कार्यक्रम मे उ0नि0 गीता(प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल) द्वारा प्रशिक्षुओं को महिला सुरक्षा, महिलाओं से जुडे साइबर अपराधों तथा बालिकाओं एवं महिलाओं से जुड़े कानून, अधिकार व योजनाओं की जानकारी देते हुये उत्तराखण्ड पुलिस एप्प, गौरा शक्ति फीचर, डायल 112 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता बताई गयी साथ ही नशे के कुप्रभावों की जानकारी देते हुये नशा उन्मुलन के प्रति सजग किया गया।

इस दौरान पुलिस द्वारा आईटीआई प्रशिक्षुओं को अभियान “अभया” से सम्बन्धित हेल्पलाइन कार्ड व पम्पलेट्स भी वितरित किये गये।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments