देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आज पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए परेड को महत्वपूर्ण बताते हुए नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की परेड करवाने के निर्देश दिए।
एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया, जिसमें शस्त्रागार, आवासीय परिसर, बैरकों, भोजनालय, पुलिस मार्डन स्कूल और परिवहन शाखा शामिल हैं। उन्होंने शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने और अधीनस्थ नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी हैण्डलिंग का अभ्यास कराने के निर्देश दिए।
एसएसपी देहरादून ने आवासीय परिसर और बैरकों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरस्त रखने और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजनालय में कर्मचारियों के बनने वाले भोजन की गुणवत्ता उच्च कोटी की रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया।

पुलिस मार्डन स्कूल के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून ने उपस्थित अध्यापकों से उनके अध्यापन कार्याे के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की और छात्र हितो को सर्वाेपरि रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून ने उपलब्ध वाहनों की साफ-सफाई एवं फिटनेस का जायजा लिया और राजकीय वाहनों के रखरखाव/मैंटिनेंश के सम्बंध में आवशयक निर्देश दिए। उन्होंने अपने वाहन की लॉग बुक को बेहतर ढंग से मेंटेन करने पर वाहन चालक सूबेदार सिंह को नगद पुरुस्कार से पुरस्कृत किया।
निरीक्षण के पश्चात एसएसपी देहरादून ने अधिकारियो/कर्मचारियो के साथ गोष्ठी कर उनसे उनकी समस्याओं के सम्बंध में जानकारी ली और उनके समयबद्व निस्तारण के लिये अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया।


Recent Comments