महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

ऑपरेशन स्माइल के तहत दून पुलिस लगातार बिखेर रही मायूस चेहरों पर मुस्कान

सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर किया परिजनो के सुपुर्द

देहरादून।  दून पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत एक गुमशुदा युवती को दिल्ली से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। युवती के परिजनों ने दून पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया है।

दिनांक 23 मार्च 2026 को सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेलाकुई पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वो कहीं नहीं मिली। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर तत्काल मु0अ0सं0: 33/26 धारा 137(2 )बी एनएस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने गुमशुदा के घर तथा उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर आवश्यक जानकारियां एकत्रित की। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों से गुमशुदा नाबालिग के दिल्ली में होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए युवती को दिल्ली से बरामद किया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वो अपने घर वालों की डांट से झुब्ध होकर घर से दिल्ली चली आई थी। युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

गुमशुदा नाबालिग को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने दून पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। इस कार्य में अ०उ०नि० मनोज कुमार, उ०नि० कृपाल सिंह ( ऑपरेशन स्माइल) और हे०कां० नीरज शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments