नावघाट-सिंहपुरा पुल : जन संघर्ष मोर्चा का विधायक मुन्ना चौहान पर वार— ‘झूठे दावे कर जनता को गुमराह न करें’

विकासनगर। नावघाट-सिंहपुरा पुल के अप्रोच रोड से जुड़े भूमि अधिग्रहण मामले में जन संघर्ष मोर्चा ने विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान पर निशाना साधा है। मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि विधायक द्वारा यह दावा करना कि उन्होंने भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी कराई है, पूरी तरह गुमराह करने वाला है।

शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह सारी प्रक्रिया जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के आग्रह पर शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 28 अक्टूबर 2024 को इस मामले में प्रयास किया था, जबकि वर्तमान मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने 21 जुलाई 2025 को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पत्र लिखकर कार्रवाई का आग्रह किया था। शर्मा ने दावा किया कि हिमाचल के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने 30 अगस्त 2025 को पुष्टि की कि भूमि अधिग्रहण और सोशल इंपैक्ट असेसमेंट की प्रक्रिया जून 2025 में ही पूरी हो चुकी है।

उन्होंने कहा, “विधायक अब भूमि अधिग्रहण की बात कर रहे हैं, जबकि नोटिफिकेशन जून 2025 में ही मोर्चा करा चुका है। सारी कार्यवाहियाँ मोर्चा के आग्रह पर मुख्य सचिव ने कराई हैं।”

प्रवीण शर्मा ने विधायक को नसीहत देते हुए कहा, “हवा में तीर चलाना और जनता को बरगलाना बंद करें। धरातल पर लड़ाई लड़ना सीखें। मोर्चा के होते हुए हवाबाजी नहीं चलेगी।” उन्होंने कहा कि मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के प्रयासों से यह पुल जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments