खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे एसएसपी परविंदर डोबाल, देहरादून में चलाया ऑपरेशन प्रहार

देहरादून। आगामी वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून पुलिस ने अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ व्यापक स्तर पर “ऑपरेशन प्रहार” चलाया। इस विशेष अभियान की कमान स्वयं एसएसपी देहरादून परमिंदर डोबाल ने संभाली और ग्राउंड जीरो पर उतरकर पुलिस टीमों की अगुवाई की।

अभियान के दौरान एसएसपी परमिंदर डोबाल ने पुलिस अधिकारियों और टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग और रेस ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण और यातायात के नेतृत्व में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों ने पूरे नगर क्षेत्र में औचक छापेमारी की। इस दौरान अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। देर रात तक शहर और देहात क्षेत्रों में जांच अभियान जारी रहा।

पुलिस टीमों ने होटल, रेस्टोरेंट, पब और बार का निरीक्षण भी किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, देर रात तक घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई और संदिग्ध पाए जाने पर कई लोगों को थाने लाकर सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई गई।

एसएसपी परमिंदर डोबाल ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ किया कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ दून पुलिस का “प्रहार” आगे भी जारी रहेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments