देहरादून । उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कांग्रेस की केंद्रीय प्रभारी सुश्री शैलजा के हालिया पांच दिवसीय दौरे से राज्य कांग्रेस में नए रक्त का संचार हुआ है।
धीरेंद्र प्रताप ने कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक शैलजा के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जो उत्साह बढा है उस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है ।उन्होंने कहा कि जल्द ही शैलजा के अन्य दौरो के कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं जिसमें कुमारी शैलजा के साथ कांग्रेस के पज प्यारे और तमाम वरिष्ठ लोग चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कसरत करते दिखाई देंगे।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और कांग्रेस द्वारा बनाई गई योजनाओं को क्रियान्वित करके उन पर भाजपा के जो ठप्पे लगाए जा रहे हैं जनता उनसे खुश नहीं है।उन्होंने कहा कि सड़कों का जाल जो कांग्रेस बढ़ा रही थी आज इस पर भाजपा के लोग अपना ठप्पा लगाकर वाहवाही लूटने के प्रयास में है।
उन्होंने कल कन्हैया कुमार के दौरे को भी सफल द्वारा बताया और कहा के वैभव वालिया के नेतृत्व में जिस तरह से हजारों लोग देहरादून में जुटे और खास तौर पर नौजवान जिस उत्साह से उसमें जूटे उससे स्पष्ट दिखाई दे रहा है 2027 का चुनाव भाजपा के लिए वाटरलू साबित होगा।

Recent Comments