पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा से मिले रोडवेज कर्मचारी, समस्याओं का निदान का आश्वासन

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन (पंजीकृत) के पदाधिकारियों ने शनिवार को नवनियुक्त उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा के कैंप कार्यालय में पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और बधाई दी।

इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से वर्मा को अवगत कराया। वर्मा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मिलकर उनकी समस्याओं का निदान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता भी कराने की बात कही।

अशोक वर्मा ने कहा, “यह सरकार कर्मचारियों की हितैषी सरकार है, और हर संभव मदद की जाएगी।”

इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रणाकोटी, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री रवि नंदन कुमार, बलेश कुमार, हरि सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments