नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
प्रशासन को राहत कार्यों के सख्त निर्देश
हादसे की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने तत्काल जिला प्रशासन और संबंधित उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने घटनास्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के उपचार और बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
NDRF और जिला प्रशासन मौके पर तैनात
मंत्री उनियाल ने जानकारी दी कि वर्तमान में जिला प्रशासन के साथ-साथ NDRF (एनडीआरएफ) की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, जहाँ डॉक्टरों को विशेष सतर्कता बरतने और बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा गया है।
शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना
कैबिनेट मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा:
“इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।”
उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है और प्रशासन को पल-पल की रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए हैं।

Recent Comments