सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड: 06 फरार कातिलों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित।

पुलिस द्वारा सभी 06 अभियुक्तो के न्यायालय से प्राप्त किये गैर जमानती वारंट

अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दी जा रही दबिशें

प्रकरण में शामिल 02 अभियुक्तो को पूर्व में पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार

देहरादून। दिनांक: 13-02-26 को डालनवाला क्षेत्र के सिल्वरसिटी माल में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विक्रम शर्मा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की घटना के सम्बन्ध में थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0: 30/26 धारा: 103 (1), 61 (2), तथा 238 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसमें पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों (1)राजकुमार, पुत्र शिवदत्त को दिनांक: 19-02-26 को जमशेदपुर से तथा दिनांक: 23-02-26 को एक अन्य अभियुक्त (2) अक्षत ठाकुर पुत्र प्रभास ठाकुर को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ तथा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से घटना में शामिल 06 अन्य अभियुक्तों 01: अंकित वर्मा पुत्र अरूण वर्मा 02: आशुतोष सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह 03: विशाल सिंह पुत्र सुभाष सिंह 04: आकाश कुमार प्रसाद पुत्र अरूण प्रसाद 05. यशराज पुत्र राजकुमार तथा 06: जितेन्द्र कुमार साहु पुत्र मुन्ना साह के नाम प्रकाश में आये, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है। अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर पुलिस द्वारा सभी 06ं अभियुक्तों के विरुद्ध मा० न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए गए हैं, साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड द्वारा सभी 06ं वांछित अभियुक्तों पर 01-01 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया है।

विवरण फरार/वांछित/ईनामी अभियुक्त:

  1. अंकित वर्मा पुत्र अरूण वर्मा निवासी थाना रोड टंगरा टोली, लोहरदंगा जिला जमशेदपुर झारखण्ड
  2. आशुतोष कुमार सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह निवासी मकान नं0: 65 आर पी पटेल स्कूल रोड जमशेदपुर पूर्वी शिवभूम झारखण्ड,
  3. विशाल सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी गराबासा बाग बेड़ा जमशेदपुर जिला शिवभूम झारखण्ड
  4. आकाश कुमार प्रसाद पुत्र अरूण प्रसाद निवासी बजरंग टेकरी बाग बेड़ा जमशेदपुर जुगसलाई शिवभूम झारखण्ड
  5. यशराज पुत्र राजकुमार निवासी गराबासा बाग बेड़ा जमशेदपुर जिला शिवभूम झारखण्ड
  6. जितेन्द्र कुमार साहु पुत्र मुन्ना साहु निवासी: उलीदीह टैंक रोड ग्रा0/पो0/थाना: मंगू पूर्वी सिंहभूम झारखण्ड

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments