​नाबालिग से दरिंदगी करने वाला आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देहरादून। राजधानी में महिला और बाल अपराधों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून के कड़े रुख के चलते रायपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है।

मामले के अनुसार, रविवार 26 अप्रैल को डालनवाला क्षेत्र की एक महिला ने थाना रायपुर में तहरीर दी थी। पीड़िता का आरोप था कि अब्दुल रहमान नामक युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पोक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। एसएसपी देहरादून ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

एसएसपी के निर्देशों के क्रम में रायपुर थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सटीक सूचना के आधार पर आरोपी अब्दुल रहमान (23 वर्ष) को महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर क्षेत्र के रक्षा विहार में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस सफल कार्रवाई करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक पिंकी पंवार, कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल प्रदीप सिंह शामिल रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments