उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन

देहरादून। आज उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा युवा नेता रितेश छेत्री के संयोजन में बल्लूपुर चौक से बल्लीवाला नाथ पैलेस तक एक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व शामिल हुआ, जिसमें माननीय प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह जन आक्रोश रैली प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई,छात्रों के उत्पीड़न, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता ने भाग लेकर राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि
आज उत्तराखंड की जनता त्रस्त है। महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगार युवा निराश है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में सरकार की उदासीनता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लगातार पुलिस प्रशासन के द्वारा छात्रों के उत्पीड़न उन्हें मारने पीटने और अमानवीय व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं, कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान शांति और सुरक्षा की रही है, लेकिन आज हालात चिंताजनक हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार केवल मूकदर्शक बनी हुई है। अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह रैली जनता के गुस्से का प्रतीक है, जिसे अब अनदेखा नहीं किया जा सकता।

मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी  ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, युवा सड़कों पर हैं लेकिन सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और इस जनविरोधी सरकार को जवाबदेह बनाएगी।

कार्यक्रम संयोजक रितेश छेत्री  ने कहा कि यह रैली सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं और आम जनता के गुस्से की आवाज है। हम अंकिता भंडारी के लिए न्याय, युवाओं के लिए रोजगार और प्रदेश में सुरक्षित माहौल की मांग करते हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, यह आंदोलन जारी रहेगा। रितेश ने यह भी कहा कि धामी सरकार में अराजकता और पक्षपात की बानगी है कि  इस आक्रोश  रैली के जो 50 से 60 बैनर पोस्टर लगाए गए थे  सुबह तड़के सारे बैनर पोस्टर फाड़ दिए गए जबकि भाजपा के पुराने बैनर तक अपनी जगह पर जस के तस  हैं लेकिन क्योंकि कांग्रेस विपक्ष में है इसलिए उसे ही टारगेट किया जा रहा है।
उत्तराखंड कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह जन आक्रोश रैली केवल शुरुआत है और आने वाले समय में पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर और भी बड़े आंदोलन करेगी, ताकि सरकार को जवाबदेह बनाया जा सके और प्रदेश में न्याय व सुशासन स्थापित हो सके।

इस आक्रोश रैली में लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ,आनंद बहुगुणा बुद्धिजीवी  प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी,सुमित्रा ध्यानी ,अनुराग गुप्ता दीप वोहरा पिया थापा राजकुमार जायसवाल,पीयूष जोशी,वंश,प्रियांशु गौड़ राजीव प्रजापति,शुभम सैनी,कासिम चौधरी,राजेश शर्मा,मोहित ग्रोवर,अवधेश ,माही जेटली इत्यादि बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments