देहरादून में संपन्न AIDEF राष्ट्रीय अधिवेशन में कानपुर के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

कानपुर/देहरादून। रक्षा क्षेत्र के सबसे बड़े संगठन “ऑल इंडिया डिफेंस इम्प्लाइज फेडरेशन” (AIDEF) के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 7 मई से 9 मई 2026 तक भव्य रूप से संपन्न हुआ। अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा रक्षा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।

अधिवेशन के अंतिम दिन नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें कानपुर नगर के कई पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन के वरिष्ठ नेता छबिलाल यादव को उनके कुशल नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए पुनः फेडरेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन से कानपुर सहित रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इसके साथ ही कानपुर नगर के आर.के. पराशर को ज्वाइंट सेक्रेटरी तथा सौरभ चौहान को पुनः संगठन मंत्री की जिम्मेदारी प्रदान की गई। वहीं एस.के. शाह, विपिन कुमार सिंह, सुनील यादव एवं पंकज यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।

इंस्पेक्टोरेट मजदूर यूनियन, कानपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे कानपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। यूनियन अध्यक्ष तुफैल, सदस्य जेसीएम तृतीय डीजीक्यूए, महासचिव शिवेंद्र वर्मा, राहुल पाल, अशोक यादव, शशिकांत वर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, भीम राव एवं नागेंद्र कुमार सहित अनेक यूनियन सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई कि नव-निर्वाचित पदाधिकारी रक्षा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments