नाबालिग को दी जो गाड़ी, तो जेब पर पड़ेगी मार बड़ी भारी
देहरादून। चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के चलते बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रण में रखने के लिए कोतवाली मसूरी पुलिस ने चलाए गए विशेष जांच अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ में कड़ी कार्रवाई करते हुए लाइब्रेरी चौक पर तेज आवाज और पटाखे फोड़ते हुए जा रही एक रॉयल इनफील्ड (रजिस्ट्रेशन यूपी11 BZ 9156) रोककर चेकिंग की। जांच में पता चला कि वाहन सहारनपुर से आया 16 वर्षीय नाबालिग चला रहा था। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर संबंधित धाराओं के तहत कुल ₹40,000 का जुर्माना लगाया गया और वाहन सीज कर नाबालिग़ युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
अभियान के दौरान काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों का भी चालान कर फिल्म उतारी गई तथा सड़कों किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के निर्देश दिए और यातायात नियमों के पालन का आवाहन किया ताकि चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दौरान यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे।
कोतवाली मसूरी द्वारा इस अभियान में कुल 87 चालान किए गए, जिनका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:
- 1 वाहन सीज — ड्रिंक एंड ड्राइव
- 1 वाहन सीज — नाबालिग द्वारा वाहन चलाना (₹40,000 जुर्माना)
- 3 दो-पहिया वाहन सीज — एमवी एक्ट के अंतर्गत
- 6 चालान — काली फिल्म (नकद ₹3,000)
- 3 सवारी वाहन चालान — संयोजन शुल्क ₹3,000
- 13 चालान — यातायात नियम उल्लंघन (संयोजन शुल्क ₹8,000)
- 76 चालान — नो पार्किंग एवं अन्य उल्लंघन
देहरादून पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों को निर्दिष्ट स्थानों पर ही पार्क करें, ताकि तीर्थयात्री व पर्यटक सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावी रूप से चलती रहे।

Recent Comments