नीट यूजी 2026 रद्द होने के बाद री-नीट यूजी की तिथियाँ शीघ्र होंगी घोषित

एलेन उत्तराखंड ने विद्यार्थियों से पुनः रिवीजन शुरू करने की अपील की

देहरादून। एनटीए द्वारा नीट यूजी 2026 के रद्द किए जाने संबंधी हालिया घोषणा के बाद संशोधित परीक्षा तिथियाँ नीट यूजी) जल्द ही घोषित होने की संभावना है। इस संबंध में एलेन -उत्तराखंड के अकादमिक प्रमुख विनय माकिन ने सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना समय गंवाए आज से ही अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू करें और नियमित रिवीजन पर ध्यान दें। उन्होंने कहा, “नियमित रिवीजन, लगातार अभ्यास और अनुशासित दिनचर्या इस चरण में आपके प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार ला सकती है।”

एलेन में नामांकित विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन एवं सहायता के संबंध में माकिन ने बताया कि यदि किसी भी विषय में शंका हो या अकादमिक मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो विद्यार्थी कभी भी एलेन कैंपस आकर अपने डाउट्स क्लियर कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “टीम एलेन आपकी तैयारी के हर कदम पर पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत रहने का संदेश देते हुए उन्होंने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात—अनावश्यक तनाव बिल्कुल न लें। यदि आपने एक बार तैयारी की है, तो आप इस बार और भी बेहतर प्रदर्शन करने में पूरी तरह सक्षम हैं। शांत रहें, केंद्रित रहें और आत्मविश्वास के साथ रिवीजन करते रहें।” उन्होंने बताया कि एनटीए ने साफ किया है कि छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। पहले से किए गए आवेदन, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवारों का डाटा मान्य रहेगा। साथ ही किसी तरह की अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी और जमा की गई फीस वापस की जाएगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments