

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रविवार को जिला कार्यालय में राज्य आंदोलन के जननायक स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड निर्माण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही पार्टी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. त्रिपाठी के व्यक्तित्व और योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने राज्य आंदोलन को दिशा देने के साथ पहाड़ के विकास और आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हें धरातल पर उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी ने कहा कि विपिन दा यूकेडी के सच्चे विचारक और मार्गदर्शक थे। जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि पार्टी उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। विनय किरोला ने कहा कि विपिन दा केवल राजनेता नहीं, बल्कि समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने राजनीति को समाज सेवा का माध्यम बनाया।
कार्यक्रम में एडवोकेट देवेश जोशी और प्रताप सिंह को जिला महामंत्री, विक्रम सिंह बिष्ट, केदार सिंह, राकेश भट्ट एवं मोहन सिंह को जिला उपाध्यक्ष, बालादत्त जोशी और जीवन सिंह को जिला संगठन मंत्री, पंकज बिष्ट को जिला संयुक्त मंत्री, गोपाल सिंह बिनोला को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में एडवोकेट देवेश जोशी और प्रताप सिंह को जिला महामंत्री, विक्रम सिंह बिष्ट, केदार सिंह, राकेश भट्ट एवं मोहन सिंह को जिला उपाध्यक्ष, बालादत्त जोशी और जीवन सिंह को जिला संगठन मंत्री, पंकज बिष्ट को जिला संयुक्त मंत्री, गोपाल सिंह बिनोला को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा रवि नेगी को जिला युवा अध्यक्ष, वंश कनवाल को युवा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष, देवकी कनवाल को महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, बसंत बल्लभ जोशी को राज्य आंदोलनकारी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष तथा तनय देवड़ी को आईटी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री दीवान बिनौला, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, दिनेश कुंजवाल, नगर निगम पार्षद कमला किरौला, दिनेश बिष्ट, पंकज सिंह कपकोटी, राजेंद्र मेलकानी, शोभा रावत, हेमा किरौला, हीरा देवी, भगवती नेगी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Recent Comments