खैरी मानसिंह रोड पर हंगामा, थाना रायपुर ने 112 कॉल पर तुरंत कार्रवाई कर धारा 172(2) बीएनएसएस में भेजा जेल
देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत शांति भंग करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। थाना रायपुर की टीम ने खैरी मान सिंह रोड, मालदेवता में एक घर में घुसकर झगड़ा करने वाले पांच अभियुक्तों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम 112 के जरिए मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
एसएसपी ने सभी थानों को निर्देश दिए थे कि सार्वजनिक स्थानों पर लड़ाई-झगड़े या शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। इसी क्रम में 12 मई को थाना रायपुर को सूचना मिली कि कुछ लोग एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा मचाने वाले सभी को हिरासत में ले लिया। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर वैधानिक कार्रवाई शुरू हो गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और विवरण:
– ऋषभ देव (23 वर्ष), पुत्र राय सिंह रावत, निवासी खैरी मानसिंह चौकी, मालदेवता।
– राय सिंह (55 वर्ष), पुत्र स्व. भोपाल सिंह, निवासी खैरी मानसिंह चौकी, मालदेवता।
– मनमोहन सिंह, पुत्र दयाल सिंह, निवासी लामकाण्डी, थाना चम्बा पट्टी सकलाना, टिहरी गढ़वाल।
– वासुदेव (22 वर्ष), पुत्र राय सिंह, निवासी खैरी मानसिंह चौकी, मालदेवता।
– रोहित (37 वर्ष), पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी केशरवाला, मालदेवता, रायपुर।
पुलिस का यह अभियान जनपद में शांति बनाए रखने के लिए लगातार जारी रहेगा।

Recent Comments