पानी की टंकी पर चढ़ीं ज्योति रौतला से धीरेंद्र प्रताप की भावुक अपील

“आपका जीवन अनमोल है, खतरनाक आंदोलन वापस लें और गांधीवादी तरीके अपनाएं” — धीरेंद्र प्रताप

देहरादून । परेड ग्राउंड के समीप पिछले कई दिनों से नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन कर रहीं ज्योति रौतेला के समर्थन और विरोध के बीच अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ओर से उन्हें आंदोलन समाप्त करने की अपील की गई है।

बताया जा रहा है कि आंदोलन के दौरान स्थिति उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गई जब ज्योति रौतला ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया। हालांकि मौके पर मौजूद नर्सिंग अभ्यर्थियों के एक समूह ने सतर्कता दिखाते हुए उनके हाथ से माचिस वाला लाइटर छीनकर छिपा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इस घटनाक्रम के बाद धीरेन्द्र प्रताप ने एक भावुक अपील जारी करते हुए कहा कि ज्योति रौतला अपना “खतरनाक आंदोलन” तुरंत वापस लें और सभी नर्सिंग स्टाफ एवं अभ्यर्थियों के साथ नीचे उतर आएं। उन्होंने कहा कि “आपका जीवन अत्यंत बहुमूल्य है। इतिहास गवाह है कि शांतिपूर्ण और गांधीवादी आंदोलनों के माध्यम से भी लोगों ने अपनी मांगें मनवाई हैं।”

धीरेंद्र प्रताप ने अपने संदेश में कहा कि संघर्ष लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी भी आंदोलन में जान जोखिम में डालना उचित नहीं कहा जा सकता। उन्होंने सभी आंदोलनकारियों से संयम और शांतिपूर्ण तरीके अपनाने की अपील की।

गौरतलब है कि नर्सिंग अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं और इस मुद्दे को लेकर राजधानी देहरादून में लगातार राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments