एचपीसीएल का ऐतिहासिक प्रदर्शन: मुनाफे में 133% का उछाल, 18,047 करोड़ रुपये रहा वार्षिक लाभ

देहरादून/नई दिल्ली।सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने वार्षिक और चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने इस वर्ष परिचालन दक्षता और रणनीतिक निवेश के दम पर अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। एचपीसीएल का वार्षिक शुद्ध लाभ (Consolidated PAT) 168 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी के साथ 18,047 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

कंपनी के प्रदर्शन से खुश होकर निदेशक मंडल ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹19.25 प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह पूर्व में दिए गए ₹5 के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त होगा।

विगत वित्त वर्ष के दौरान एचपीसीएल की रिफाइनरियों ने अपनी क्षमता से बढ़कर प्रदर्शन किया।

  • सर्वाधिक उत्पादन: कंपनी ने 26.04 MMT का अब तक का सबसे अधिक क्रूड थ्रूपुट दर्ज किया।
  • विशाख और मुंबई रिफाइनरी: विशाख रिफाइनरी 107% और मुंबई रिफाइनरी 105% क्षमता पर संचालित हुई।
  • बिक्री में वृद्धि: घरेलू बाजार में कंपनी की पैठ और मजबूत हुई है। कुल 51.45 MMT की बिक्री के साथ कंपनी ने 3.3% की वृद्धि हासिल की है।

कंपनी के राजस्व में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। वित्त वर्ष 2025-26 में ऑपरेशंस से कुल राजस्व ₹4,78,543 करोड़ रहा। कंपनी ने अपने कर्ज और इक्विटी के अनुपात (Debt-Equity Ratio) को 1.38 से घटाकर 0.80 पर लाकर अपनी वित्तीय स्थिति को और अधिक सुदृढ़ किया है।

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) के प्रोजेक्ट पर अपडेट देते हुए बताया गया कि फरवरी 2026 में ट्रायल रन के दौरान 176 TMT क्रूड प्रोसेस किया गया। हालांकि, अप्रैल में रिफाइनरी के CDU यूनिट में आग लगने की घटना हुई थी, जिसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया था। अब अगले कुछ सप्ताह में कमीशनिंग प्रक्रिया फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

कंपनी ने चौथी तिमाही में 526 नए रिटेल आउटलेट्स खोलकर अपने नेटवर्क को 25,098 तक पहुंचा दिया है। पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए कंपनी के 95% आउटलेट्स अब नवीकरणीय ऊर्जा (Solar Energy) से संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी ने ‘प्रोजेक्ट समृद्धि’ के माध्यम से ₹1,691 करोड़ का लाभ अर्जित किया और अनुसंधान के क्षेत्र में अब तक कुल 779 पेटेंट फाइल किए हैं।

ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एचपीसीएल ने अबू धाबी की ADNOC Gas के साथ 10 साल के लिए LNG खरीद समझौता किया है। साथ ही, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के लिए अल्ट्राटेक और अकासा एयर जैसी कंपनियों के साथ महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) साइन किए हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments