किसी भी समस्या/शिकायत के लिए रोशनाबाद स्थित श्रमायुक्त कार्यालय में लिखित एवं मौखिक रूप से करा सकते है दर्ज
हरिद्वार। सहायक श्रम आयुक्त, प्रशान्त कुमार ने जनपद हरिद्वार के सभी श्रमिको से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में नॉन इंजीनियरिंग उद्योगों जैसे फार्मा कम्पनीयां फूड कम्पनी आदि में अकुशल श्रमिक का कुल वेतन रू० 13018/- है, जिसमें पीएफ,एईएसआई कटने के बाद रू 11358/- मिलते है।
इसी प्रकार इंजीनियरिंग उद्योगों जैसे बाईक निर्माताए गाडी निर्माता आदि में वेतन रू 13800/- है।
उन्होंने कहा कि इस समय कुछ श्रमिकों को अफवाह/भ्रम के कारण यह दुविधा हो गई है कि सम्भवतः केन्द्र सरकार ने वेतन बढा दिया है जिससे सम्बन्धित कुछ फोटो एआई से बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किये जा रहे है। यह स्पष्ट करना है कि अभी केन्द्र सरकार द्वारा ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। भविष्य में यदि ऐसा कोई आदेश जारी होता है और उसे राज्य सरकार जैसे ही लागू करेगी वैसे ही तत्काल कम्पनियों से उसे लागू कराया जायेगा। परन्तु वर्तमान में नॉन इंजीनियरिंग उद्योगों का वेतन 13018ध्. ही है। जिसमे ईएसआई/ईपीएफ की कटौती के पश्चात रूपये 11,358/- उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने सभी श्रमिक भाइयों एवं बहनों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह/बहकावे मे ना आए। यदि कोई भी समस्या है तो कभी भी श्रम विभाग में आकर सम्बन्धित अभिलेख दे सकते है। इसके अलावा भी यदि कोई अन्य समस्या जैसे- ओवर टाईम,बोनस,एरियर आदि हो तो निःसंकोच कार्यालय – उप श्रम आयुक्त कार्यालय हरिद्वार में केवल 5 श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित होकर शिकायत कर सकते है। सभी समस्याओं को निराकरण किया जायेगा।
सहायक श्रम आयुक्त प्रशान्त कुमार ने लोगों से विनम्र निवेदन किया है कि क्षेत्र में शांति बनाये रखे,सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचे किसी के बहकावे में ना आए और शान्तिपूर्वक अपने-अपने प्रतिष्ठानों में कार्य करें। श्रम विभाग द्वारा आपकी शिकायतों का पूर्णतः संज्ञान लेते हुए शिकायत का समाधान किया जायेगा। कई श्रमिकों द्वारा अपनी समस्यों को लेकर श्रम आयुक्त, कार्यालय हरिद्वार में उपस्थित हुए थें जिनकी समस्याओ का समाधान करा दिया गया है तथा अधिकतर श्रमिक अपने कार्य में लौट गए है।

Recent Comments