कृषि विभाग में मंगलवार को होगा नो व्हीकल डे : कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून । प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत को लेकर की गई अपील को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए कृषि विभाग से जुड़े सभी विभागों में व्यापक स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत आंशिक ‘वर्क फ्रॉम होम’ प्रणाली को बढ़ावा देने तथा सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” के दिन डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देकर कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल सके।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग तथा रेशम विकास विभाग सहित समस्त संबद्ध विभागों में डिजिटल कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित किया जाए। विभागीय बैठकों, पत्राचार एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में अधिकतम डिजिटल माध्यमों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे अनावश्यक आवागमन में कमी लाई जा सके।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग सक्रिय भूमिका निभाएं और ऊर्जा बचत को जनआंदोलन का रूप देने में सहयोग करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments