पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय परिवहन मंत्री मेज.जन. भुवन चन्द्र खंडूरी जी का आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखदः- गणेश गोदियाल

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय परिवहन मंत्री मेज.जन. भुवन चन्द्र खंडूरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की है।

अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मेज. जन. भुवन चन्द्र खंडूरी जी का आकस्मिक निधन प्रदेश एवं देश की अपूर्णीय क्षति है। उनका पूरा जीवन देश सेवा एवं समाज सेवा को समर्पित रहा है। भारतीय सेना में उच्च पद से लेकर केन्द सरकार में मंत्री तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में देश एवं प्रदेश के उत्थान के लिए उनके प्रयासों कों कभी भुलाया नहीं जा सकता है, उनका असमय चले जाना हम सबके लिए असीमित दुःख का विषय है।

पूर्व मुख्यमंत्री मेज. जन. भुवन चन्द्र खंडूरी जी कि आकस्मिक निधन पर विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन खर्कवाल, अखिलेश उनियाल, प्रशांत खंडूरी, ब्लाक अध्यक्ष ललित भद्री, अश्विनी बहुगुणा, जगदीश धीमान आदि कांग्रेसजनोें ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments