स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस ने पढ़ाया नशा, साइबर, सड़क एवं महिला सुरक्षा का पाठ

उत्तरकाशी। जनपद में नशा, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 19 मई 2026 को में चौकी नौगांव पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी नौगांव उपनिरीक्षक भूपेन्द्र रावत द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें नशे एवं गलत संगति से दूर रहकर अपने लक्ष्य एवं कैरियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया।

वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव हेतु सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई तथा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में पुलिस द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, डायल-112 एवं महिला हेल्पलाइन-1090 के प्रभावी उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए ‘गुड सेमेरिटन’ एवं ‘गोल्डन आवर’ की महत्ता समझाई गई तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर सहायता करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी रीना रावत, अध्यापक  प्रमोद रावत, त्रेपन रावत, अवतार चौहान, मुख्य आरक्षी यातायात नरेश बड़ोनी, आरक्षी देवेन्द्र कुमार, महिला आरक्षी रंजीता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments