अब GATE स्कोर से भी बन सकेंगे वायुसेना में अधिकारी, तकनीकी शाखा के लिए नई भर्ती योजना शुरू

हर काम देश के नाम

नई दिल्ली । भारतीय वायु सेना ने तकनीकी शाखा (ऑफिसर कैडर) में भर्ती प्रक्रिया को और आसान एवं आधुनिक बनाते हुए नई प्रवेश योजना की घोषणा की है। अब योग्य अभ्यर्थी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) स्कोर के आधार पर भी भारतीय वायुसेना की तकनीकी शाखा में अधिकारी बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत वैध GATE स्कोर रखने वाले उम्मीदवारों को सीधे एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) की परीक्षण प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा, जैसे एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT), से छूट मिलेगी। हालांकि AFCAT अन्य सभी शाखाओं तथा तकनीकी शाखा में सामान्य भर्ती प्रक्रिया के रूप में जारी रहेगा।

वायुसेना के अनुसार GATE स्कोर आधारित यह योजना केवल तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए लागू होगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता वही रहेगी, जो वर्तमान में AFCAT के माध्यम से तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए निर्धारित है। भारतीय वायुसेना ने मान्य GATE विषयों की विस्तृत सूची AFCAT Notification 02/2026 में जारी की है।

इच्छुक उम्मीदवार  www.afcat.edcil.co.in and www.careeriaf.gov.in.पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वायुसेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अधिक अवसर देने के उद्देश्य से वे तकनीकी शाखा के लिए AFCAT और GATE स्कोर—दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे।

ऑफिसर एंट्री योजनाओं से संबंधित नियमित अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को भारतीय वायुसेना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘DISHA Indian Air Force’ को फॉलो करने की सलाह दी गई है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments