बकरीद पर्व से पहले आईजी राजीव स्वरूप ने कसी कमर, गढ़वाल रेंज में सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी

देहरादून। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने गढ़वाल मंडल के समस्त जनपद प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए हैं। आईजी स्वरूप ने साफ किया है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

न्यायालय के दिशा-निर्देशों का सख्ती से होगा पालन

आईजी राजीव स्वरूप ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और उल्लंघन की स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

सोशल मीडिया सेल रहेगा सक्रिय, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

त्योहार के मद्देनजर पुलिस का सोशल मीडिया सेल पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आईजी स्वरूप ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने या शांति भंग करने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध कानून के तहत बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शांति समिति की बैठकें और क्षेत्र भ्रमण अनिवार्य

पर्व से पूर्व सभी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर जनता से संवाद बनाए रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी संवेदनशील स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

नई परंपराओं पर रहेगी पाबंदी, SOP का होगा अनुपालन

आईजी ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी नई परंपरा या प्रथा की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूर्व वर्षों से चली आ रही मान्यताओं और निर्धारित SOP के अनुसार ही समस्त कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।

नागरिकों से की भाईचारे की अपील

आईजी राजीव स्वरूप ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments