गंगा अवतरण दिवस पर चंद्रमा प्रोडक्शन ने मेधावियों को किया सम्मानित

देहरादून / घनसाली, टिहरी गढ़वाल। गंगा दशहरा एवं गंगा अवतरण दिवस के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ मंदिर की दिव्य गंगा घाटी, पट्टी ग्यारहगांव हिन्दावो, घनसाली (जिला टिहरी गढ़वाल) में बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा के 27वें भव्य धार्मिक आयोजन के अवसर पर चंद्रमा प्रोडक्शन द्वारा “लक्ष्य अवार्ड 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

इस गौरवशाली समारोह में क्षेत्र के 11 विद्यालयों के 67 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी विद्यालयों के उन विद्यार्थियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया जिन्होंने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में गीता प्रतियोगिता में 6 विद्यार्थियों एवं टीम गायन, तथा नृत्य प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों (कुल 12 टीम प्रतिभागियों) ने शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। विजेता छात्र-छात्राओं एवं टीमों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 1 से 5 तक एवं कक्षा 6 से 12 तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्कूल बैग, वाटर बॉटल, लंच बॉक्स, कंप्यूटर, लैपटॉप, ट्रॉफी, मेडल, नकद पुरस्कार एवं शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बाबा विश्वनाथ समिति के 20 सम्मानित सदस्यों, 14 विशिष्ट अतिथियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि मंत्री प्रसाद नैथानी (पूर्व शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार)और विशेष रूप से सुमेर सिंह कैंतुरा (खण्ड शिक्षा अधिकारी) एवं श्री जोशी को भी सम्मानित किया गया।

लोकगायिका रेखा रावत, जोत सिंह कृपाली, विजयालक्ष्मी रतूड़ी, वह्नि डांस ग्रुप (अंबिका उनियाल टीम) एवं टीम जय जय मां ऊफरांई सहित कलाकारों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. आर. बी. सिंह, श्री कुंवर सिंह नेगी जी एवं श्रीमती लक्ष्मी नेगी जी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन को लेकर क्षेत्रीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजक एवं चंद्रमा प्रोडक्शन के संस्थापक बचन सिंह रावत ने बताया कि यह आयोजन उनकी माता जी की पावन स्मृति में किया जाता है और भविष्य में भी यह सम्मान समारोह निरंतर जारी रहेगा।

हम सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के अनुशासन, उत्साह एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की हार्दिक सराहना करते हैं। विशेष रूप से उन सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, जिन्होंने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर तथा प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतकर अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

सहभागी विद्यालय: राजकीय प्राथमिक विद्यालय – ढुंग गांव,राजकीय प्राथमिक विद्यालय – करखेड़ी गांव,राजकीय प्राथमिक विद्यालय – चौरा गांव,सासा एकेडमी – गोदाधार (ढुंग),राजकीय प्राथमिक विद्यालय – अखोड़ी गांव,राजकीय प्राथमिक विद्यालय – कोट गांव,श्री फते सिंह सरस्वती शिशु मंदिर – ढुंग गोदाधार,इन्द्रमणि बडोनी दीप चाइल्ड अकादमी – अखोड़ी गांव,राजकीय जूनियर हाई स्कूल – बिजयाल गांव,राजकीय इंटर कॉलेज – अखोड़ी और राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – अखोड़ी ने प्रतिभाग किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments