बूथ प्रहरी की भूमिका के लिए तैयार रहें बीएलए : गुनसोला

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने बीएलए की भूमिका को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मसूरी विधानसभा में अपने सभी बीएलए-2 के साथ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।

शिविर में जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल रहे।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में पार्टी के बीएलए की गंभीर भूमिका से ही आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता प्राप्त होगी। प्रत्येक बीएलए अपने बूथ पर प्रभारी बनकर काम करें।बैठक में मुख्य प्रशिक्षण अमेंद्र बिष्ट ने SIR प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी इस प्रक्रिया में बीएलए के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने SIR प्रक्रिया के समूची दस्तावेजीकरण संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह बीएलए, प्रभारी, जिला और ब्लॉक अध्यक्ष आपसी तालमेल स्थापित कर इस पूरी प्रक्रिया में पार्टी को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। प्रदेश महामंत्री और मसूरी विधानसभा क्षेत्र की बीएलए-1 गोदावरी थापली ने SIR को लेकर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह,जिला अध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जोशी, अनूप सक्सेना, अमित गुप्ता, ट्रेनर प्रशांत खंडूड़ी, प्रभारी यशपाल चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली,मनीष गोनियाल, सोनिया आनंद रावत, सुशांत बोहरा, मेघ सिंह कंडारी, पार्षद सागर लामा, डॉ अरविंद चौधरी समेत 150 बीएलए उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments