राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी जनसमस्याएं, 15 से अधिक किसानों-पेंशनधारियों को मौके पर राहत


‘जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें’: माधोपुर-बादशाहपुर में 58 शिकायतें, 15 का मौके पर निस्तारण

हरिद्वार। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने रविवार को झबरेड़ा और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसमस्या समाधान शिविरों में शिरकत कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से आयोजित इन शिविरों में 58 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 15 से ज्यादा किसानों एवं पेंशनधारियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्राम माधोपुर स्थित रविदास मंदिर और दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ग्राम बादशाहपुर के पंचायत घर में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना और जल निकासी के लिए नाले निर्माण जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए।

माधोपुर शिविर में 40 से अधिक तथा बादशाहपुर शिविर में 18 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों के अनुसार, सर्वाधिक मामले पेंशन योजनाओं से जुड़े थे। राज्यमंत्री कर्णवाल के निर्देश पर मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों ने 15 से अधिक पेंशनधारियों और पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया। शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए।

इस मौके पर राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा, “उत्तराखण्ड सरकार गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंद तक हर योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन शिविरों का मकसद जनता को जिला मुख्यालय और दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत देना है।” उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए।

कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments