
उत्तरकाशी। जनहित एवं सुशासन की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह द्वारा आज एक नई दूरभाष सेवा प्रारंभ की गई है। यह सेवा जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण एवं त्वरित निराकरण के लिए समर्पित है। नागरिक अब अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे, जिससे समयबद्ध समाधान संभव होगा।
जनसामान्य को सूचित किया गया है कि वे अपनी शिकायतें दूरभाष नंबर 01374-222724 पर दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों की जांच संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार की जाएगी और उनके प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
यह सेवा कार्य दिवसों में कार्यालय समय प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक संचालित होगी और रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर अन्य सभी कार्य दिवसों में उपलब्ध रहेगी।

Recent Comments