राहुल के दौरे से घबराए भाजपाई अमर्यादित भाषा पर उतरे : सूर्यकांत धस्माना

‘भाजपा प्रवक्ताओं से लेकर प्रदेश प्रभारी तक गाली-गलौज पर उतरे’; पूर्व सैनिकों ने स्क्रीन पर दिखे राहुल का तालियों से किया स्वागत

देहरादून। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से भारतीय जनता पार्टी की घबराहट साफ दिखने लगी है। यह आरोप एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने लगाया है।

श्री राहुल गांधी के दौरे के समापन पर अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि भाजपा नेताओं के बयानों से उनकी बौखलाहट झलक रही है।

“श्री राहुल के दौरे से पूर्व भाजपाई अलाप रहे थे – ‘वे क्यों आ रहे हैं?’ और खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा व पौड़ी की रैलियों के वर्चुअल होने पर भाजपा विलाप करने लगी – ‘वे क्यों नहीं आए?’”

श्री धस्माना ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ताओं से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी तक ने जिस प्रकार की अमर्यादित एवं गाली-गलौज वाली भाषा का प्रयोग किया है, वह उनकी मानसिकता को साफ दर्शाता है।

श्री धस्माना ने बताया कि राहुल गांधी के संबोधन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। उन्होंने विशेष तौर पर पौड़ी की घटना का जिक्र करते हुए कहा:

“पौड़ी में पूर्व सैनिकों ने स्क्रीन में प्रकट हुए श्री राहुल गांधी का करतल ध्वनि (तालियों) से स्वागत किया। यह दृश्य देखकर साफ हो गया कि राहुल गांधी के प्रति सेना के पूर्व जवानों में कितना सम्मान है।”

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों की विकलांगता पेंशन, वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) और अग्निपथ योजना पर विस्तार से चर्चा की। श्री धस्माना ने कहा:
“श्री राहुल गांधी ने साफ घोषणा की कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्निपथ योजना को बंद कर दिया जाएगा और अग्निवीर की जगह पुरानी पद्धति से सेना में भर्ती की जाएगी। इस घोषणा पर पूर्व सैनिकों ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया।”

श्री सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से भाजपा इतनी घबरा गई कि उसके नेताओं ने शालीनता की सारी सीमाएं तोड़ दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जनता इस अमर्यादित भाषा का जवाब वोट से देगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments