श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम को मिली नई जिम्मेदारी, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत

हरिद्वार। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष एवं समाजसेवी नितिन गौतम को उत्तराखंड सरकार द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) नियुक्त किए जाने पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर शर्मा ने श्री नितिन गौतम को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नितिन गौतम लंबे समय से समाज, धर्म और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनहित के प्रति समर्पण तथा समाज के प्रति सकारात्मक सोच को देखते हुए सरकार द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना एक सराहनीय निर्णय है।

श्री उमा शंकर शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि  नितिन गौतम अपने अनुभव, कार्यकुशलता और सेवा भाव से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति न केवल नितिन गौतम के लिए सम्मान की बात है, बल्कि हरिद्वार एवं पूरे उत्तराखंड के लिए भी गौरव का विषय है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments